JAC 10th Result 2019: झारखंड बोर्ड १०वीं के नतीजे जारी

Aazad Staff

Nation

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अब १०वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट ऑफीशियल वेबसाइट jac.nic.in और jacresults.com पर देख सकते हैं। बता दें कि हाल ही में झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने १२वीं के परिणाम घोषित किए थे।

झारखंड अकाडमिक काउंसिल (जेएसी), रांची ने झारखंड बोर्ड १०वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर चेक कर सकते है। इस साल दसवी में लड़कों ने बाजी मारी है। एग्जाम में लड़कों में ७२.९९ फीसदी और लड़कियों में ६८.६७% पास हुए हैं। बोर्ड के चैयरमैन अरंविंद प्रसाद सिंह ने परीक्षा के परिणाम जारी किए है।

बता दें कि इस बोर्ड की परीक्षा के लिए ४४,१६०५ छात्र ने आवेदन किया था और ४३८२५६ छात्र शामिल हुए थे। इस बार कुल ३१०१५८ छात्र पास हुए हैं। गिरीडीह ७९.२७ % फीसदी रिजल्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हजारीबाग तीसरे स्थान पर रहा। पलामू जिला अव्वल रहा। यहां का रिजल्ट७९.७४ % रहा।

मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं की उत्तर पुस्ततिकाओं का मूल्यांकन दो मई से शुरू हो गया था। झारखंड बोर्ड की १०वीं बोर्ड परीक्षा २० फरवरी से ९  मार्च तक ली गई थी। झाऱखंड बोर्ड १०वीं में इस बार करीब ४.५ लाख छात्र शामिल हुए थे।पिछले साल कुल पास प्रतिशत ५९.४८ प्रतिशत था। पिछले साल लड़कियों की तुलना में लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट चेक -   

•    JAC की आधिकारिक साइट jac.nic.in पर जाएं  

•    होम पेज पर उपलब्ध JAC 10th Result 2019 लिंक पर क्लिक करें।

•    एक नया पेज खुलेगा यहां आवश्यक विवरण दर्ज करके अपने परिणाम की जांच करें ।

•    आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 

•    स्क्रीन से परिणाम को डाउनलोड करें

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.