JEE Advance 2019: जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने को लाने होंगे ३५ फीसदी अंक

Aazad Staff

Nation

आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में पास होने वाले एससी, एसटी और ईडब्ल्यूडी वर्ग के अभियार्थियों के लिए ६५ फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।

आईआईटी जेईई एडवांस्ड २०१९ क्वालिफाई करने के लिए अब अभ्यार्थी को ३५ फीसदी अंक लाने होंगे। आईआईटी रूडकी ने जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स के ३५ फीसदी कटऑफ निर्धारित की है। आईआईटी रूडकी ने अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से जेईई एडवांस का कटऑफ जारी कर दिया है।

आईआईटी रुड़की की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को ओवरऑल ३५ फीसदी अंक लाने होंगे जबकि  विषयवार १० फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। इसी तरह ओबीसी और ईडब्ल्यूडी (गरीब  सवर्ण कोटा) के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कटऑफ ३१.५ फीसदी रखा गया है जबकि विषयवार उन्हें ९ फीसदी अंक लाना जरूरी होगा। एससी-एसटी और शारीरिक रूप से विकलांग अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कटऑफ १७.५ फीसदी निर्धारित किया गया है। उन्हें विषयवार पांच फीसदी अंक लाने होंगे।

इस वर्ष जेईई एडवांस्ड का आयोजन २७ मई को देशभर में एकसाथ किया जा रहा है। परीक्षा फुल कम्प्यूटर बेस्ड होगी। परीक्षा के लिए २० मई से प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को उनके रिस्पांस व प्रश्नपत्र २९ मई से एक जून के  बीच ईमेल से प्राप्त होंगे। जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल आंसर-की चार जून को घोषित की जाएगी। १४ जून को जेईई एडवांस्ड  का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.