रूस ने आर्टिकल ३७० पर भारत के फैसले का किया समर्थन, पाक को दी ये नसीहत

Aazad Staff

Nation

रूस के विदेश मंत्रालय ने भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर लिए गए फैसले का समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मॉस्को को उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर राज्य पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में बढ़ोत्तरी नहीं होने देंगे।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल ३७० हटाने के भारत सरकार के फैसले पर पाकिस्तान दुनिया से सहानुभूति बटोरने की कोशिश में है लेकिन उसे सिर्फ झटके पर झटके ही मिल रहे हैं। यूएन, अमेरिका और चीन के बाद अब रुस ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को करारा झटका दिया। रूस ने कहा कि भारत ने जम्मू-कश्मीर को लेकर जो भी फैसला लिया, वह भारतीय संविधान के मुताबिक है।

गौरतलब है कि शनिवार को जारी एक बयान में रूसी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत ने अपने संविधान के दायरे में रहते हुए जम्मू-कश्मीर का दर्जा बदला और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि तथ्यों की गहन पड़ताल करने के बाद ही मॉस्को इस फैसले पर पहुंचा है। बयान में कहा गया कि ‘हमें उम्मीद है कि भारत और पाक द्वपक्षीय आधार पर राजनीतिक और राजनयिक प्रयासों से अपने मतभेद को सुलझा लेंगे।’

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर पर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और उसने भारत तथा पाकिस्तान से शांति एवं संयम बरतने और सीधी बातचीत कर आपसी मतभेद दूर करने का आह्वान किया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.