जम्मू-कश्मीरः शोपियां में 3 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Aazad Staff

Nation

जम्मू-कश्मीर में एकबार फिर सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में ३ आतंकियों के मारे जाने की खबर है। जबकि कुछ आतंकियों के अभी भी छुपे होने की खबर है।

जम्‍मू एवं कश्‍मीर के शोपियां में गुरुवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली, यहां तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इन्‍हें सीआरपीएफ, सेना और जम्‍मू एवं कश्‍मीर पुलिस के एक संयुक्‍त अभियान में मार गिराया गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों के पास से बड़ी तादाद में हथियार भी बरामद हुए हैं। इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है। वहीं, हंदवाड़ा में भी सेना ने दो आतंकियों को घेर रखा है। मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की।

बता दें कि सुरक्षा बलों को शोपियां को केलर इलाके में आतंकी गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्‍होंने संयुक्‍त टीम का गठन कर इलाके में दबिश दी। चुनौती दिए जाने पर आतंकियों ने गोली चला दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान उन्‍होंने तीन आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि अभी उनकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है कि वे किसी आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.