जयपुर में उपद्रव १५ क्षेत्रों में धारा १४४ लागू

Aazad Staff

Nation

कांवड़ यात्रा के दौरान दो पक्षों में टकराव के बाद १५ क्षेत्रों में धारा १४४ लागू की गई है। इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों सांप्रदायिक तनाव की आग में जल रहा है। सोमवार को जयपुर के गलता गेट पुलिस थाना क्षेत्र में एक समुदाय के कथित पथराव के बाद व्‍याप्‍त तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। मंगलवार रात भी यहां जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में करीब ३० वाहनों को तोड़ा गया। घटना के बाद पुलिस ने शहर के १५ थाना क्षेत्रों में धारा १४४ लागू कर दी गई है। बता दें कि यहां इंटरनेट सेवाएं सोमवार से ही बंद हैं।

मावूम हो की सोमवार को गलता गेट थाना क्षेत्र में अचानक सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद पथराव शुरू हो गया। दंगाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प में नौ पुलिसवालों सहित २४ लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने इस संबंध में ६० लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि पांच लोगों को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही पुलिस ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तीन लोगों को चिन्हित कर लिया है। 

बता दें कि रविवार को अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा गलता गेट इलाके में कांवड़ यात्रियों से दुव्यर्वहार की घटना सामने आई थी। इसको लेकर हिंदू समुदाय में नाराजगी थी। सोमवार रात दोनों समुदाय आमने सामने आ गए और दोनों के बीच झड़प होगी।  हालांकि इस मामले में वास्तविक कारणों का अबी तक पता नहीं चल सका है।

इन क्षेत्रों में धारा १४४ लागू

मंगलवार को फैले तनाव के बाद १५  थाना क्षेत्रों में धारा १४४ लागू कर दी गई है। शहर के गलता गेट, रामगंज, सुभाष चौक, माणक चौक, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, संजय सर्किल, नाहरगढ़, शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, आदर्श नगर, मोती डूंगरी,  लाल कोठी, ट्रांसपोर्ट नगर और जवाहर नगर में धारा  १४४ लागू कर दी गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.