सीएम कमलनाथ के OSD के सहयोगी अश्विन शर्मा के घर IT विभाग की छापेमारी

Aazad Staff

Nation

आयकर विभाग की मध्य प्रेदश में छापेमारी सोमवार को भी जारी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के घरों और दफ्तरों को खंगाला जा रहा है। इस दैरान मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि आम चुनाव के दौरान इस तरह की कार्रवाई के लिए वे तैयार हैं।

एक तरफ जहां देश में लोकसभा चुनाव २०१९ (Lok Sabha Election 2019) का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ आय दिन नेताओं के घर पर इनकम टैक्स विभाग छापेमारी में जुटा हुआ है। रविवार से शुरू इनटैक्स की कार्रवाई आज भी जारी है। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के करीबियों के घरों पर आईटी विभाग विभाग की टीमें लगातार जांच पड़ताल कर रही है। अब तक टीम ने १६ करोड़ रुपये बरामद किए हैं।

भोपाल में अश्विन शर्मा और प्रतीक जोशी के ठिकानों पर आयकर विभाग लगातार कार्रवाई में जुड़ी हुई है। प्लेटिनम प्लाजा में शर्मा और जोशी के फ्लैट और दफ्तर को सीआरपीएफ ने अपनी सुरक्षा में ले रखा है। टीम की ओर से उनके घर में तलाशी की जा रही है। बता दें कि शनिवार को टीम ने ओएसडी के भोपाल स्थित घर में छापा मारा था। साथ ही अफसरों ने छापेमारी के दौरान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रतीक जोशी के आवासीय परिसर से नकदी भी बरामद की गई है।

वहीं आयकर विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, नई दिल्ली और गोवा में करीब ५०  जगहों पर छापेमारी की और इसकी कार्रवाई आज भी जारी है। मध्य प्रदेश में करीब ३५ जगहों पर छापे मारी की गई है। इनमें सीएम कमलनाथ के कई करीबियों के घर और दफ्तर भी शामिल है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने इस छापे मारी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा - उनके घर पर भी आईटी विभाग की टीम छापा मार सकती है लेकिन उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और वह टीम का स्वागत करेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.