इसरो ने किया PSLV-C45 का सफल प्रक्षेपण

Aazad Staff

Nation

इसरो ने श्रीहरिकोटा से EMISAT और २८ इंटरनैशनल सैटलाइट को ले जाने वाले PSLV-C45 का सोमवार को सफल प्रक्षेपण किया। EMISAT अत्याधुनिक निगरानी उपग्रह है।

भारत ने इंटेलीजेंस उपग्रह एमिसैट का सफल प्रक्षेपण कर लिया है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को श्रीहरिकोटा से ९.२७ मिनट पर  भारतीय रॉकेट पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी) के जरिए एमिसैट को ऑरबिट में भेजा।

एमिसैट (EMISAT) का प्रक्षेपण रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के लिए किया जा रहा है। एमिसेट दुश्‍मन के रडार का पता लगाने में सक्षम है। इससे पहले PSLV-C44 ने सफलतापूर्वक माइक्रोसैट-आर और केलामसाट सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उनकी कक्षाओं में स्थापित किया था।

पिछले हफ्ते ऐंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) के सफल परीक्षण के बाद इसरो का यह दूसरा ऑपरेशन है। एमिसैट उपग्रह भारत की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यह डीआरडीओ के डिफेंस रिसर्च में मदद करेगा।

एमिसैट के साथ पीएसएलवी रॉकेट २८ अन्य उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में ले गया। इसरो के अनुसार, रॉकेट पहले ४३६ किग्रा के एमिसैट को एक खास कक्ष में स्थापित किया। फिर २८ उपग्रहों को लेकर PSLV ने अन्य ऑर्बिट में प्रवेश कर लिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.