IRCTC ने दो साल बाद टिकट कैंसिलेशन के ३३ रुपये लौटाए

Aazad Staff

Nation

कोटा के एक इंजीनियर को दो साल की लंबी लड़ाई के बाद आईआरसीटीसी ने कैंसिल टिकट के 33 रुपये लौटा दिए। इस बकाया पैसे में जीएसटी भी वसूला गया। जिस समय टिकट बुक किया गया था उस दौरान देश में जीएसटी लागू नहीं की गई थी।

हमारे देश की कानून व्यवस्था कितनी दूरुस्त है इस बात का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि एक टिकट कैंसिलेशन के लिए आम आदमी को २ साल तक का इंतजार करना पड़ा। ये खबर कोटा के एक इंजीनियर सुजीत स्वामी से जुड़ी हुई है। जिसने  अप्रैल २०१७ में कोटा से दिल्ली तक के लिए ७६५ रुपये का टिकट बुक कराया था लेकिन टिकट कन्फॉर्म ना होने के कारण स्वामी ने टिकट कैंसिल कर दिया।

जिसके लिए उन्हें ६६५ रुपए मिले जबकि जबकि नियम के मुताबिक स्वामी को ७०० रुपये वापस मिलने चाहिए थे। बकाया ३५ रुपये लेने के लिए स्वामी को दो साल तक आईआरसीटीसी से कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। इंजीनियर ने अप्रैल २०१८ में लोक अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसका निस्तारण अदालत ने जनवरी २०१९  में यह कहते हुए कर दिया कि यह उनके क्षेत्राधिकार में नहीं आता।

स्वामी ने अपनी लड़ाई आरटीआई के जरिये जारी रखी। विभाग वाले आरटीआई को दिसंबर २०१८ से अप्रैल २०१९ तक दस बार एक विभाग से दूसरे विभाग में भेजते रहे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी आखिरकार चार मई २०१९  को आईआरसीटीसी ने एक लंबी लड़ाई के बाद उनके बैंक खाते में ३३ रुपये डाल दिए। इतनी परेशानी झेलने के बाद  आईआरसीटी क्षतिपूर्ति देने की बजाय दो रुपये रिफंड में से ही काट लिए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.