अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : रांची की जनता के साथ पीएम मोदी करेंगे योग, जाने इससे जुड़ी खास बाते

Aazad Staff

Nation

स्वस्थ जीवन जीने की कला ही योग का प्रारुप है। शास्‍त्रों में भी योग का जिक्र मिलता है। ऋग्‍वेद में योग की संपूर्ण व्‍याख्‍या की गई है।इस साल २१ जून दिन शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। देश भर में इस दिन को लेकर खास तैयारियां की जा रही है। इस साल पीएम मोदी रांची में ५० हजार लोगों के साथ योग करेंगे।

२१  जून को विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस २०१९ (International Yoga Day 2019) मनाया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी झारखंड के रांची में हजारों लोगों के साथ योग दिवस मनाएंगे। योग का आयोजन रांची के प्रभात तारा मैदान में किया जाएगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ५०  हजार लोग योग करेंगे। कार्यक्रम शुरु होने से पहले यहां सुबह तीन बजे से पांच बजे तक लोगों की एंट्री होगी। हालांकि वीआइपी के लिए सुबह ६ बजे तक प्रवेश की सुविधा होगी।

योग दिवस को लेकर सभी तैयारियां जोरों पर है। योग दिवस के रजिस्ट्रेशन के लिए सचिवालय में राज्य स्तरीय टोल फ्री नम्बर ८५५८८९३०६२, जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर ०१७४६-२३५७८६ व आयुष विभाग के दूरभाष नम्बर ०१७४६-२३३७८५ पर सम्पर्क कर जानकारी भी प्राप्त किया जा सकता है।

योग से जुड़ी कुछ खास बाते -

योग शब्द संस्कृत भाषा के युज से लिया गया है जिसका अर्थ है एक साथ जुड़ना।  यानी मन-मस्तिष्क एवं शरीर पर नियंत्रण रखने एवं खुशहाल जीवन के लिए योग काफी लोकप्रिय है। भारत में योग का इतिहास ५००० साल पुराना है। योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारत के प्राचीन योगाभ्यास को नयी पीढ़ी के युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाना एवं योग के फायदों के बारे में जागरूक करना है। ताकि बिना किसी दवा के लोग अपने तनाव से प्राकृतिक तरीके से छुटकारा पा सकें।

आंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत साल २०१४ में हुई और इसे संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के बाद वर्ष २०१५  से हर साल २१ जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में २७ सितंबर, २०१४ को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। साल २०१९ में पाचवीं बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.