भारतीय रेलवे ने २२१ ट्रेनों को किया रद्द, कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव

Aazad Staff

Nation

देशभर में भारतीय रेलवे (Indian Railway) के अलग-अगल जोन में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके कारण शनिवार को २२१ ट्रेनों (Train) को रद्द कर दिया गया है जबकि ८९ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने आज २२१ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही  रेलवे ने कुछ मेल गाड़ियों और कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों समेत ८९ ट्रेनों के रूट में भी आज बदलाव किया है।

दरअसल ये बदलाव इस लिए किया गया है क्यों की कुछ रूटों पर मरम्मत का काम चल रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने अपने कुछ खास रूटों में बदलाव किया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि भविष्य में भारतीय रेलवे आपको उन्नत किस्म की सुविधाएं मुहैया करा पाए।  अगर आप आज यात्रा करने की सोच रहे है तो एक बार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट जरुर देख लें। इससे आपको ट्रेन से जुड़ी उचित जानकारी मिल जाएगी और आप परेशानी से भी बच सकेंगे।

बता दें कि भारतीय रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है, उसकी सूचना रेलवे ने अपने वेबसाइट पर दी है। अगर आप ये जानना चाहते हैं कि किन-किन ट्रेनों को रद्द किया गया है तो आप वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं। हालांकि, रेलवे के यात्री १३९ सेवा पर एस.एम.एस कर ट्रेन की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.