तत्काल टिकट में हुआ बदलाव, १९ स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग का समय बदला

Aazad Staff

Nation

भारतीय रेलवे ने आज से तत्काल टिकटों की बिक्री में बदलाव किया है। अब १९ स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग का समय ११ से बढ़ा कर ११.३० कर दिया गया है। बता दें कि यात्रियों को दलालों से बचाने के लिए रेलवे ने इस तरह का कदम उठाया है।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर बदलाव किया है। जिसके तहत १९ स्टेशनों पर तत्काल समेत अनारक्षित टिकट सेवा प्रणाली के समय में संशोधन किया गया है। १९ स्टेशनों पर अब ११ बजे से नहीं बल्कि ११.३० बजे से टिकट दिए जाएंगे। इस नए नियम को ७ मई से लागू कर दिया गया है। बता दें कि यात्रियों को दलालों से बचाने के लिए रेलवे ने इस तरह की पहल की है।

छोटे स्टेशन सुरक्षा स्टाफ की गैरमौजूदगी में दलालों का अड्डा बनते जा रहे हैं। सुरक्षा सिपाहियों की कमी के चलते यात्री कतारें न लगाकर पहले टिकट पाने के लिए आपस में आए दिन भिड़ जाते हैं। जिसका फायदा दलाल भी उठाते है। इसी के मद्दे नजर रेलवे ने टिकट बुकिंग में बदलाव किया है। १९ स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग आधा घंटे की देरी यानी सुबह ११.३० बजे से खुलेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि तीन मई को एनआर लखनऊ मंडल कार्यालय से सभी स्टेशनों के लिए नोटिस जारी किया गया था।

इन स्टेशनों पर समय में बदलाव  

कानपुर ब्रिज, कुंडा हरनामगंज, फूलपुर, लंभुआ, मुसाफिरखाना, जौनपुर सिटी, सेवापुरी, बादशाहपुर, शिवपुर, मरियाहु, खेता सराय, जलालगंज, आचार्य नारायण देव नगर, जाफराबाद, मालिपुर, गोसाईगंज, अंतु, बाबतपुर और श्रीकृष्णानगर स्टेशन शामिल हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.