भारतीय वायुसेना को मिला पहला लड़ाकू विमान ‘अपाचे गार्जियन’, जाने क्या है इसकी खूबी

Aazad Staff

Nation

भारतीय वायुसेना को उसका पहला अपाचे लडाकू विमान मिल गया है। अमेरिका के ऐरिजोना में एयरफोर्स को पहला अपाचे सौंपा गया। अपाचे दुनिया का सबसे आधुनिक और घातक हेलिकॉप्‍टर माना जाता है।

भारतीय वायुसेना  को अपना पहला लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे गार्जियन (Apache Guardian) मिल गया है।  इसका निर्माण अमेरिका के एरिजोना में हुआ है। भारत ने ३ बिलियन डॉलर में १५ चिनूक और २२ अपाचे हेलीकॉप्टर का सौदा किया है। इस हेलिकॉप्‍टर के शामिल होने से भारत की दुश्मन के घर में घुसकर मार करने की क्षमता और बढ़ी है।

बोइंग एएच ६४  ई अपाचे को दुनिया का सबसे घातक हेलीकॉप्टर माना जाता है। पिछलप साल अमेरिका ने भारतीय सेना को छह एएच ६४ ई हेलीकॉप्टर देने के समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इसे चीन और पाकिस्तानी सीमा पर तैनात किया जाएगा।

इस हेलीकॉप्टर से भारतीय सेना की ताकत कई गुना तक बढ़ जाएगी। जो अभी तक रूस में बने एमआई १७  लिफ्ट हेलीकॉप्टर पर ही निर्भर है। अपाचे पहला ऐसा हेलिकॉप्‍टर है जो भारतीय सेना में विशुद्ध रूप से हमले करने का काम करेगा।   इसके अलावा सेना के पास रूस में निर्मित एमआई २६ हेलीकॉप्टर भी मौजूद है। अपाचे गार्जियन की खासियतें

* इसकी अधिकतम रफ्तार २८० किलोमीटर प्रति घंटा है.

* अपाचे को रडार से पकड़ना बेहद मुश्किल है.

*  अपाचे को १६ एंटी टैंक मिसाइल छोड़ने की क्षमता है। हेलीकॉप्टर के नीचे लगी राइफल में एक बार में ३० एमएम की १२०० गोलियां भरी जा सकती हैं।

* अपाचे की फ्लाइंग रेंज करीब ५५० किलोमीटर है. * अपाचे हेलीकॉप्टर एक बार में पौने तीन घंटे तक उड़ सकता है।

* नाइट विजन सिस्टम की मदद से रात में भी दुश्मनों की टोह लेने, हवा से जमीन पर मार करने वाले रॉकेट दागने और मिसाइल आदि ढोने में सक्षम। इसका वजन ५१६५ किलोग्राम है और इसमें पायलटों के बैठने के लिए दो सीटें होती हैं।

* अपाचे दुनिया के उन चुनिंदा हेलीकॉप्टर्स में शामिल है जो किसी भी मौसम या किसी भी स्थिति में दुश्मन पर हमला कर सकता है। इतना ही नही अपाचे दुश्‍मन की किलेबंदी को भेदकर उस पर सटीक हमला करने में सक्षम

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.