भारत ने आयरलैंड को 143 रनों से दी मात

Aazad Staff

Sports

अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में रनों के लिहाज से भारत की अभी तक की सबसे बड़ी जीत है।

भारत ने आयरलैंड को शुक्रवार को खेले गए दूसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 143 रन से हराकर श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाने के बाद मैन ऑफ द सीरीज युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के तीन-तीन विकेट के बूते आयरलैंड की पारी को 12.3 ओवर में 70 रन पर समेट दिया।

भारत के लिए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए। उमेश यादव को दो सफलताएं मिलीं। सिद्धार्थ कौल और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला। भारत के लिए लोकेश राहुल ने 36 गेंदों में छह छक्कों और तीन चौकों की मदद से 70 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सुरेश रैना ने 45 गेंदों में 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए।

आयरलैंड इस मैच में हमेशा से ही बैकफुट पर रही। पहले भारतीय बल्लेबाजों- मैन ऑफ द मैच लोकेश राहुल (70), सुरेश रैना (69) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर उसने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।  

गौरतलब है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत का रनों की गिनती में ये अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है इससे पहले भारत ने 2017 में श्रीलंका को कटक में 93 रन से करारी शिकस्त दी थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.