चुनाव प्रचार के दौरान कमल हसन का विवादित बयान - हिन्दू था भारत का पहला आतंकवादी

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव २०१९ के प्रचार के दौरान मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने एक विवादित बयान खड़ा कर दिया है कमल ने रविवार को एक चुानावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिन्दू था’। और उसका नाम नाथूराम गोडसे था।

लोकसभा चुनाव २०१९ के ६ चरण का मतदान पूरा हो चुका है और केवल एक यानि सातवें चरण का मतदान होना बांकी है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां प्रचार अभियान में अपना पूरा दमखम लगा रही है। इस बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है।

इन दिनों मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हसन अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है। रविवार को कमल हासन ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले, नाथूराम गोडसे के संदर्भ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह एक ऐसे स्वाभिमानी भारतीय हैं जो समानता वाला भारत चाहते हैं।

हसन ने कहा कि मैं ऐसा इसलिए नहीं बोल रहा हूं कि यह मुसलमान बहुल इलाका है, बल्कि मैं यह बात गांधी की प्रतिमा के सामने बोल रहा हूं। आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिन्दू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे है। वहीं से इसकी (आतंकवाद) शुरुआत हुई। महात्मा गांधी की १९८४ में हुई हत्या का हवाला देते हुए हासन ने कहा कि वह उस हत्या का जवाब खोजने आये हैं।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब हासन ने इस तरह की कोई टिप्पणी की हो, इससे पहले भी वह २०१७ में हिंदू अतिवाद पर बयान देकर विवादों के घेरे में आ चुके हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.