जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ओर आतंकियों के बीच मुठभेड़ एक जवान शहीद

Aazad Staff

Nation

आतंकियों ने पुलवामा के जाहिदबाग इलाके में ५५ राष्‍ट्रीय राइफल्‍स की गाड़ी को निशाना बनाया। इस हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर है। जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है।

जम्मू कश्मीर में शोपियां जिले के बद्रहामा जवूरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार मुठभेड़ की खबर सामने आई है। गोलीबारी में एक अज्ञात आतंकवादी के मारे जाने की भी खबर है।माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने शोपियां के पंडुशन इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान चला रही है। खबरों की माने तो सुरक्षाबलों ने कम से कम २-३ आतंकियों को घेर लिया है। एहतियातन इस पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

उधर, पुलवामा जिले के जाहिदबाग गांव में ५५ राष्ट्रीय राइफल (RR) के जवानों की एक गाड़ी को आई.ई.डी (इंप्रवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस) के जरिए निशाना बनाने की कोशिश की गई है। इस हादसे में  जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन वाहन आंशिक रूप से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया है और इसके शीशे टूट गए हैं। गौरतलब है कि कि पुलवामा में ही सी.आर.पी.एफ के काफिले पर हुए एक आत्मघाती हमले में देश के ४० जवान शहीद हो गए थे।

माना जा रहा है कि इस वारदात के जरिए आतंकी पुलवामा हमले को एक बार फिर से दोहराने की फिराक में थे जो नाकाम रहा। सेना के अधिकारी भी यह बात कह रहे हैं कि ये हमला एक बड़ी घटना में तब्दील हो सकता था लेकिन सतर्कता बरतते हुए इसे नाकाम कर दिया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.