ICSE और ISC परीक्षा के परिणाम ७ मई को होंगे घोषित

Aazad Staff

Nation

आईसीएसई कक्षा १०वीं और आईएससी कक्षा १२वीं परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित किए जा रहे है। बता दें कि काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISEC), परीक्षा आयोजित करता है।

आईसीएसी और आईएससी  बोर्ड द्वारा १०वीं और १२वीं के नतीजे मंगलवार ७ मई यानी की कल घोषित किए जाने है। जानकारों की माने तो मंगलवार को दोपहर ३ बजे परीक्षा परिणाम की घोषित की जा सकती है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org और www.results.cisce.org पर चेक कर पाएंगे वहीं जानकारों की माने तो परीक्षा परिणाम जारी होने के ४८ घंटे बाद छात्र इसे डिजी लॉकर से भी प्राप्त कर सकते हैं।

छात्र परीक्षा के परिणाम एसएमएस के जरिये भी प्राप्त कर सकेंगे। एसएमएस के जरिये नतीजे जानने के लिए उन्हें आईसीएसी टाइप कर सात नंबरों का यूनिक आईडी कोड ०९२४८०८२८८३ नंबर पर भेजना होगा। कोई परेशानी होने पर छात्र ०२२-६७२२६१०६ पर संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा परिणाम जारी होने के सात दिन के अंदर ही छात्र पुर्न मूल्यांकन के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। १३ मई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।  आईसीएसी की १०वीं की परीक्षा २२ फरवरी को हुई थी, वहीं आईएससी की १२वीं की परीक्षा ४ फरवरी को हुई थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.