वीडियोकॉन लोन मामले में चंदा कोचर और वेणुगोपाल के घर ED के छापे

Aazad Staff

Nation

बैंकलोन धोखाधड़ी मामले में आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक की पूर्व अध्यक्ष चंदा कोचर और वीडियोकॉन के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत के घरों और दफ्तरों पर  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंदा कोचर और वेणुगोपाल धूत के घरों और  दफ्तरों पर छापे मारी की है। छापेमारी मुंबई में पांच जगहों पर की गई है।  २०१२  में आईसीआईसीआई(ICICI) बैंक की ओर से वीडियोकॉन को दिए गए लोन के मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। ईडी ने कुछ दिन पहले चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था।

ईडी ने इस महीने की शुरुआत में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई द्वारा कार्पोरेट ग्रुप को १८७५  करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।

सीबीआई ने वीडियोकॉन लोन मामले में आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ पिछले महीने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इसके कुछ दिन बाद उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन के प्रमुख वेणगोपाल धूत के खिलाफ नोटिस जारी किया था।

क्या  है मामला-

 वेणुगोपाल धूत ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी न्यू पावर(Nupower) में अपनी कंपनी सुप्रीम एनर्जी के जरिये निवेश किया था। इसके लिए वेणुगोपाल धूत ने जो लोन लिया था। उसे चंदा कोचर के आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ रहते मंजूर किया गया था। बाद में एक जटिल डील में Nupower और सुप्रीम एनर्जी ने मालिकाना हक में अदलाबदली की थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.