IBPS RRB Notification 2019 : रिजनल ग्रामीण बैंकों में १२ हजार पदों पर वैकेंसी, करें आवेदन

Aazad Staff

Nation

आईबीपीएस ने रिजनल रुरल बैंक, आरआरबी में करीब १२ हजार पदों पर भर्ती निकाली है। आईबीपीएस आरआरबी लेटेस्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रामीण बैंकों में सीनियर मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होनी है। जो अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन के इच्छुक हैं वे १८ जून २०१९ से आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रिजनल ग्रामीँण बैंकों में १२ हजार पदों पर वैकेंसी (IBPS RRB Notification 2019)निकाली है। आईबीपीएस ने ऑफिस असिस्टेंट, ऑफसर स्केल १, ऑफिसर स्केल २ और ऑफिसर स्केल ३ के पदों पर भर्ती निकाली है। १८ जून २०१९ से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि ४ जुलाई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाना होगा।

आईबीपीएस आरआरबी २०१९ के नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल १२ हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसमें ७३७३ पद ऑफिस असिस्टेंट के हैं। वहीं, ऑफिसर स्केल १ के ४८५६ ऑफिसर स्केल २ के १७४६ और ऑफिसर स्केल ३ के २०७ पदों पर वैकेंसी है।

आवेदन के लिए शुल्क -

आईबीपीएस आरआरबी २०१९ के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के आवेदनकर्ताओं को ६०० रुपए और अन्य आरक्षित वर्ग के आवेदकों को १०० रुपये परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा।

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल १ की आईबीपीएस आरआरबी २०१९ प्री परीक्षा इस साल अगस्त महीने में आयोजित होगी। ऑफिसर स्केल २ और ३ की आईबीपीएस आरआरबी २०१९ प्री परीक्षा २२ सितंबर २०१९ को आयोजित होगी। प्री परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को इसके बाद आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा २०१९  में बैठना होगा। आईबीपीएस आरआरबी २०१९ मेन्स एग्जाम सितंबर महीने के अंत तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू राउंड नहीं होगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.