हाई अलर्ट: भारत ने पाक के F16 को मार गिराया, J-K, पंजाब में एयरपोर्ट बंद

Aazad Staff

Nation

एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। मंगलवार शाम ६:३० बजे से ही पाकिस्तान गोलीबारी कर रहा है जिसका भारती सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना के पायलटों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। साथ ही श्री नगर,जम्मू कश्मीर, दिल्ली और पंजाब के सभी एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

भारत के द्वारा की गई पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव  बढ़ गया है। पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है तो वहीं भारत की सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत ने पाकिस्तान के F16 को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसीमा में पाक का विमान घुस गया था। भारतीय सीमा में घुसने वाले पाकिस्तानी विमान को भारत ने ढेर कर दिया है।

वहीं पाकिस्तान की  सेना दूसरी ओर दावा कर रही है कि पाकिस्तान ने दो भारतीय विमानों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के बडगाम में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है। पाक सेना का दावा है कि एक पायलट जिंदा पकड़ा गया है, जिसे चोटे आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जबकि दूसरा पायलट छिपा हुआ है। हालांकि भारत की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

इस हमले को लेकर पाक सेना ये दावा कर रही है कि ये हमला उनके आत्मरक्षा के लिए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि हम किसी भी जीत का जश्न नहीं मनाना चाहते है। इसके साथ ही पाक ये बात कह रहा है कि उसने F16 जेट का इस्तेमाल ही नहीं किया है। पाक का कहना है कि वे हमेशा अमन का पैगाम देते रहे है। 

और ये भी पढ़े: IAF Air Strikes : पीएम मोदी के आवास पर बड़ी बैठक, देश में हाई अलर्ट

बहरहाल सुरक्षा कारणों से जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख, पंजाब और दिल्ली के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए है। इसके साथ ही श्रीनगर एयरपोर्ट को व्यवसायिक उड़ान के लिए रोक दिया गया है।  यहां विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक आम नागरिकों के लिए रनवे अगले ३ घंटे तक के लिए बंद किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.