जहरीली शराब कांड: मरने वालों की संख्या पहुंची ११६, सीएम योगी ने जताई साजिश की आशंका

Aazad Staff

Nation

जहरीली शराब से हो रही मौतों पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें एसपी के नेता शामिल थे। वहीं, जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा ११६ हो गया है।

उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आकड़ा १०० के पार पहुंच गया है। जबकि जहरीली शराब पीने के कारण यूपी में १६  और उत्तराखंड में १२ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने दोनों राज्यों में हुई मौतों को लेकर भाजपा (BJP) पर आरोपों का सिलसिला शुरु कर दिया है।

वहीं इस मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जहरीली शराब कांड में उन्हें साजिश की बू आ रही है, जिसमें एसपी शामिल हो सकती है। सरकार ने शराब कांड की जांच के लिए SIT टीम गठित की है। जिसके तहत अबतक १७५ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  बता दें कि जहरीली शराब कांड के तहत सहारनपुर में अब तक ३९ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं सहारनपुर में १०  पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

इसके अलावा राज्य सरकार जहरीली शराब बनाने और बेचने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (रासुका) लगाने की भी तैयारी कर रही है। जहरीली शराब पीने के बाद १०० से ज्यादा लोगों की मौत हो जाने के बाद योगी सरकार ने सख्ती दिखाते हुए अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ १५ दिन का अभियान शुरू किया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.