हिंदी साहित्यकार नामवर सिंह का निधन

Aazad Staff

Nation

हिंदी के विख्यात आलोचक और साहित्यकार नामवर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखरी सांस ली।

हिन्दी साहित्य के विशुद्ध आलोचक नामवर सिंह का ९३ साल की उम्र में मंगलावर को दिल्ली में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  दिल्ली के एम्स में उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। जनवरी के महीने में उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्‍ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बता दें कि वे बेड से गिर गए थे जिसके कारण उनके सिर पर चोट लगी और उनकी छाती की हड्डियां भी टूट गई थीं।  जिसके बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया।

नामवर सिंह जन्म २८ जुलाई १९२६  को बनारस (वर्तमान में चंदौली जिला) के एक गांव जीयनपुर में हुआ था। उन्होंने हिन्दी साहित्य में एमए व पीएचडी करने के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। इसके बाद वे दिल्ली आ गए थे। यहां उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारतीय भाषा केंद्री की स्थापना की और हिंदी साहित्य को और ऊंचाई पर ले गए।

जेएनयू से सेवानिवृत्त होने के बाद नामवर सिंह को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्व विद्यालय, वर्धा के चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने राजा रामनहुं रॉय लाइब्रेरी फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। उन्होंने एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखीं। नामवर सिंह प्रतिष्ठित 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' के चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.