अगले २४ घंटे मुम्बई के लिए आफत, रेस्क्यू के लिए उतरी नेवी

Aazad Staff

Nation

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले २४ घंटे के लिए मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले पांच दिनों से मुंबई में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने मुंबई में पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की माने तो आज का दिन मुंबई के लिए सबसे भारी हो सकता है। मौसम विभाग ने आज मुंबई में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई के अलावा कोकंण में भी मुसीबत बन चुकी बारिश।  वहीं बीती रात भारी बारिश की वजह से पिंपरीपाड़ा, मलाड पूर्व में झोपड़ियों पर दीवार गिरने से २० लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले ४८ घंटों में यहां ५५० मिली मीटर बारिश हुई है। ऐसी मूसलाधार बारिश जून महीने में पिछले दस सालों में कभी नहीं हुई। अगले २४  घंटे मुंबई वालों के लिए और भी भारी है क्योंकि मौसम विभाग ने मुंबई में बहुत ही ज्यादा बारिश की आशंका जताई है। कोंकण में भी भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौमस विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के ३ जिलों मुंबई सिटी, मुंबई उपनगर और ठाणे में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

भारतीय नौसेना ने बीएमसी के एक अनुरोध के बाद कुर्ला में बारिश से प्रभावित और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कई टीमों को तैनात किया। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नौसेना की टीमों के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से लगभग १००० लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट आने वाले ५४  विमानों को डायवर्ट किया गया है, जबकि ५२  उड़ानों को कैंसल किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.