मुंबई में बारिश से हाहाकर, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, आज स्कूलों की छुट्टी

Aazad Staff

Nation

मुम्बई में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने मुम्बई के कई इलाको में अगले दो दिनों तक भारी से भी भारी बारिश की संभावना जताई है। आज कई स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है।

मुम्बई में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारी बारिश के  कारण प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल और कॉलेजों की सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान कर दिया है। जबकि सभी सरकारी और निजी दफ्तरों को बंद रखा गया है।

मुंबई में भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पूरी तरह से जलमग्न हो रखा है।  घाटकोपर ईस्ट के पंत नगर में कई जगहों पर जलभराव हो रखा है।  कई इलाकों में रेल और सड़क मार्ग प्रभावित हो रखे है। कई ट्रेन देरी से चल रही है तो वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

भारी बारिश की वजह से मंगलवार की रात महाराष्ट्र में तीन बड़े हादसे हुए जिसमें कुल २१  लोगों की मौत हो गई। मलाड में दीवार गिरने से १२ लोगों की मौत हो गई जबकि कल्याण में तीन लोगों की दीवार की चपेट में आ जाने से जान चली गई। वहीं पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से ६ लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले लोगों के लिए राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ५-५ लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।

मुंबई में बारिश की वजह से फ्लाइट के रूट को बदल दिया गया है। अब तक ५४ उड़ानों के रूट बदले जा चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। रनवे से फ्लाइट लैंडिंग के वक्त फिसल गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। मुंबई एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.