हरियाणा में मोदी मैजिक, सभी १० सीटों पर भाजपा आगे

Aazad Staff

Nation

भाजपा हरियाणा में सभी १० लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग से मिल रहे रुझान के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह (गुरुग्राम) और कृष्ण पाल गुर्जर (फरीदाबाद) अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। उन्होंने अपने-अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के क्रमश: अजय सिंह यादव और अवतार सिंह भडाना से अच्छी-खासी बढ़त बना ली है।

हरियाणा की १० लोकसभा सीटों (Haryana Election Results 2019) पर मतगणना हो रही है। हरियाणा में इस बार भाजपा ने इतिहास रच दिया है। हरियाणा में मोदी मैजिक साफ नजर आ रहा है। रुझानों में यहां भाजपा सभी १० सीटों से आगे चल रही है।  वहीं कांग्रेस की बात करें तो यहां से वे केवल एक सीट पर आगे है हालांकि यहां पल-पल समीकरण बदलता दिख रहा है। कांगेस के दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा के अरविंद शर्मा के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।  लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दीपेंद्र हुड्डा अपनी सीट बचा पाते हैं या नहीं।

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा सोनीपत लोकसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं। रोहतक जिले के मौजूदा विधायक हुड्डा मौजूदा सांसद रमेश चंदर कौशिक से करीब १५,००० वोटों से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि हुड्डा ने १४ साल बाद लोकसभा चुनाव लड़ा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के बेटे और रोहतक से मौजूदा सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा भी मतगणना में पीछे चल रहे हैं।

वर्तमान छह सांसदों का रिजल्ट (Haryana Election Result)

दुष्यंत चौटाला (हिसार) : पीछे

दीपेंद्र हुड्डा (रोहतक) : आगे

चरणजीत सिंह रोड़ी (सिरसा) : पीछे

धर्मबीर सिंह (भिवानी-महेंद्रगढ़) : आगे

रतन लाल कटारिया (अंबाला) : आगे

रमेश कौशिक (सोनीपत) : आगे

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.