टेरर फंडिंग केस मामले में आतंकी हाफिज सईद पाकिस्‍तान में गिरफ्तार

Aazad Staff

World

भारत में आतंकीय हमलों को अजाम देने वाले आतंकी हाफिज सईद को पाकिसातन में गिरफ्तार कर लिया गया है। हाफिज की गिरफ्तारी लाहौर से की गई है।

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक और २६/११ मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने लाहौर से गुरजांवाला जाते समय गिरफ्तार किया।

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने बताया कि हाफिज सईद समेत जमात उद दावा से जुड़े १३ लोगों के खिलाफ २३ मामले दर्ज किए गए। जिसमें पता चला है कि वो डोनेशन के नाम पर आंतकी संगठनों को फंडिंग करता था। आतंकी हाफिज को कोट लखपत जेल में रखा जाएगा। हाफिज की गिरफ्तारी को लेकर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने इसे पाक का नाटक बताया है। बता दें कि हाफिज को ऐसे वक्‍त गिरफ्तार किया गया है जब कल पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिकी दौरे पर जाने वाले हैं।

आपको बता दें कि आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में जमात उद दावा नामक संगठन चलाता है। २००८ में मुंबई हमले का सूत्रधार रहा जिसमें १६४  लोग मारे गए थे। इसी हमले के बाद अमेरिका ने इसके सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। २००६ में मुंबई ट्रेन धमाकों में भी इसका हाथ रहा है। सन २००१  में भारतीय संसद तक को इसी के आतंकियों ने निशाना बनाया था। हाफिज एनआइए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। भारत सहित अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, रूस और ऑस्ट्रेलिया ने इसके संगठनों को प्रतिबंधित कर रखा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.