वडोदरा के होटल में सीवर साफ करने के दौरान दम घुटने से ७ लोगों की मौत

Aazad Staff

Nation

गुजरात के वडोदरा के फार्टिकुई गांव में कथित तौर पर एक होटल के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार सफाई कर्मियों समेत सात लोगों की मौत हो गई।

गुजरात के वड़ोदरा जिले में एक होटल में सीवर साफ करने के दौरान दम घुटने से चार सफाईकर्मियों सहित सात लोगों की शनिवार को मौत हो गई। वड़ोदरा शहर से करीब ३० किलोमीटर दूर डभोई तहसील के फर्तिकुई गांव में स्थित एक होटल में यह हादसा हुआ। हादसे में मारे गए लोगों में तीन होटल कर्मचारी भी शामिल हैं। जिलाधिकारी किरण झावेरी ने कहा, 'जब एक सफाईकर्मी मेनहोल से बाहर नहीं आया तो अन्य उसे देखने अंदर गए। इस दौरान अंदर गए अन्य लोगों की भी दम घुटने से मौत हो गई।' 

मृतक सफाईकर्मियों में एक पिता-पुत्र की जोड़ी भी शामिल है। हालांकि इस बात की जांच की जा रही है कि इनकी मौत गटर लाइन में रहने वाली गैस से दम घुटने के कारण हुई है अथवा ये सभी डूबने से मरे हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद  वडोदरा नगर निगम और दाभोई नागरिक निकाय के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दे कर बुलाया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। तीन घंटे के प्रयासों के बाद मृतक के शव को बाहर निकाला जा सका।

मृतकों की पहचान हितेश हरिजन (२३) और उसके पिता अशोक हरिजन (४५), महेश हरिजन (२५) तथा महेश पाटनवाडिया (46) (चारो सफाईकमीर् और निकटवतीर् थुवावी गांव के निवासी) तथा होटल के तीन कर्मियों अजय वसावा, निवासी कादवली गांव जिला भरूच), विजय चौधरी (२२) और शहदेव वसावा (२२) (दोनो सूरत जिले के उमरपदा तालुका के वेलावी गांव गांव निवासी) के रूप में की गयी है। घटना की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.