लोक सभा चुनाव से पहले अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने पर विचार - राज्य सरकार

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव होने से पहले गुजरात के अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने के ऐलान किया गया है। इसकी पुष्टि सीएम विजय रूपाणी ने की है। उन्होंने कहा है कि सरकार इसपर विचार कर रही है और सभी पहलुओं को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

गुजरात सरकार अहमदाबाद का नाम बदल कर कर्णावती करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस बता की पुष्टी की है कि लोग लंबे समय से अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने की मांग कर रहे हैं। इस मांग पर हम विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाम का बदलाव 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ही किया जा सकता है।

वहीं गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा- अहमदाबाद नाम गुलामी का प्रतीक है। इसे बदलने की आवश्यकता है। हमने कानूनी और दूसरी मंजूरियां लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जैसे कि केंद्र की मंजूरी। कर्णावती नाम हमारे गौरव, आजादी और हमारी संस्कृति को दर्शाता है। सबकुछ सही चला तो हम ऐसा कर देंगे। वहीं अहमदाबाद की मेयर बिजल पटेल ने कहा कि अहमदाबाद का नाम बदलने से पहले हमें सरकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता है। निश्चित तौर पर नाम बदलने की मांग चल रही है।

इस बीच, तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह ने भी ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर देंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.