भाजपा विधायक ने पहले एनसीपी की महिला नेता को मारी लात, फिर राखी बंधवाकर मांगी माफी

Aazad Staff

Nation

गुजरात के नरौदा से भाजपा विधायक बलराम थवानी ने एनसीपी महिला नेता से पिटाई के बाद माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच जो भी गलतफहमियां थी अब दूर हो गई हैं। विधायक ने महिला से राखी बंधवाकर मांफी मांगी।

गुजरात के अहमदाबाद शहर में नरोदा से भाजपा विधायक बलराम थवानी ने एक महिला को लात से मारा-पीटा। महिला नीतू तेजवानी एनसीपी की वार्ड प्रभारी बताई गई है और उसका कहना है कि वह अपने इलाके में पानी के पाइप लाइन काटे जाने को लेकर विधायक से बात करने गई थी, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के विधायक बलराम थवानी महिला से मांफी मांग ली है। बलराम थवानी ने कहा है कि वे मेरी बहन हैं और जो भी कल हुआ उसके लिए मैनें उनसे माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच जो भी गलतफहमियां थी अब दूर हो गई हैं।

वहीं एनसीपी की महिला नेता नीतू तेजवानी के अनुसार उन्होंने (बलराम थवानी) बोला कि मैं तुम्हें बहन मानता हूं और बहन की तरह ही थप्पड़ मारा था और मारने के पीछे मेरी कोई गलत धारणा नहीं थी। इसलिए मैनें भी उन्हें भाई मान लिया है। यह समाधान हमनें मिलकर निकाला है।

बता दें कि एक स्थानीय मुद्दे पर नीतू भाजपा विधायक से मिलने उनके कार्यालय गई तो वहां उनके साथ मारपीट की गई उन्हें लात मारी। नीतू ने इसके बाद विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नीतू ने कहा, 'मैं एक स्थानीय मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक बलराम थवानी से मिलने गई थी, लेकिन मेरी बात सुनने से पहले ही उन्होंने मुझे थप्पड़ मार दिया, जब मैं नीचे गिरी तो उन्होंने मुझे लात मारना शुरू कर दिया। उसके लोगों ने मेरे पति के साथ भी मारपीट की। मैं मोदी जी से पूछती हूं कि भाजपा के शासन में महिलाएं कैसे सुरक्षित हैं?’

वहीं इस घटना का जब वीडियो वायरल हुआ तो विधायक को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कहा, 'मैं भावनाओं से बह गया, मैं गलती स्वीकार करता हूं, यह जानबूझकर नहीं था। मैं पिछले २२ सालों से राजनीति में हूं, ऐसी बात पहले कभी नहीं हुई। मैं उससे माफी मांगूगा ।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.