मुंबई : वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से कूद कर GST अधिकारी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Aazad Staff

Nation

जीएसटी में सुप्रीटेंडेंट पद पर कार्य कर रहें एक अधिकारी ने मुंबई के कफे परेड में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरसल मुम्बई में कफे परेड में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ३०वें माले से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के ५१ साल के अधिकारी ने कूद कर जान दे दी। यह घटना सोमवार शाम करीब ६.३० बजे घटित हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। 

पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाले अधिकारी की पहचान हरेंद्र कपाड़िया के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के तुरंत बाद हरेंद्र को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारों की माने तो मृतक कथित तौर पर अपनी बीमारी से परेशान था। ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद से कपाड़िया ने ८ महीने पहले ऑफिस जाना बंद कर दिया था। वह अपनी बीमारी से तंग आ चुके था। लगभग ८ से १०  महीने पहले उनका ब्रेन स्ट्रोक के कारण काम पर आना बंद हो गया था। इसके बाद वह कोकिलाबेन अस्पताल में ब्रेन सर्जरी करवा रहे थे। तीन महीने पहले ही उन्होंने आफिस ज्वाईन किया था। हालांकि वे अपनी बीमारी से तंग आ चुका था जिसके कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.