मोदी सरकार ने ३१२ भ्रष्ट व लापरवाह अधिकारियों को दिया जबरन रिटायरमेंट

Aazad Staff

Nation

भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने ३१२ सरकारी अधिकारियों को काम में लापरवाही बरतने के चलते जबरन रिटायरमेंट दे दिया है। जिन अधिकारियों को रिटायरमेंट दिया गया है उनमें ग्रुप ए के १२५ और ग्रुप बी के १८७ अधिकारी शामिल हैं।

मोदी सरकार में भ्रष्टाचार करनेवाले कर्मचाहरियों की खैर नहीं। भ्रष्टाचार करने वाले सरकारी अधिकारियों पर लगाम कसने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने ३१२ सरकारी अधिकारियों को काम में लापरवाही बरतने के चलते जबरन रिटायरमेंट दे दिया है। जानकारी के मुताबिक इसमें कई सीनियर तो कई जॉइंट सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी भी मौजूद हैं। जिन अधिकारियों को रिटायरमेंट दी गई है उनमें ग्रुप "ए" के १२५  और ग्रुप "बी"  के १८७  अधिकारी शामिल हैं।

इस मामले में २०१४ से २०१९ के बीच तक रिव्यू किया गया था। ये रिव्य़ू ग्रुप "ए"  के ३६००० और ग्रुप "बी"  के ८२००० अफसरों पर हुआ था जिसमें से अब ३१२ अधिकारियों की कार्यशैली में लापरवाही को देखते हुए उन्हें हटा दिया गया है।

बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भी जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई करते हुये यूपी में ६००  भष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें २०० अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें पिछले २ साल में जबरन रिटायरमेंट दे दिया गया। जबकि ४०० से ज्यादा अधिकारियों को बृहद दंड दिया गया है। केंद्र सरकार के इस कार्रवाई को देखते हुए अब उत्तराखंड और एमपी में भी नाकारा अफसरों पर नकेल कसे जाने की तैयारी की जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.