गोडसे पर बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा पर भड़कीं गौहर खान

Aazad Staff

Nation

साध्वी प्रज्ञा ने अभिनेता कमल हासन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त हैं। वहीं साध्वी प्रज्ञा के इस बयान से भाजपा ने किनारा कर लिया तो प्रज्ञा ठाकुर को भी माफी मांगनी पड़ी। लेकिन अब गौहर खान ने इस मामले पर बयान दिया है।

भोपाल से भाजपा लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लगातार अपने बयानों के चलते विवादों में घिरी हुई है। इस बार उनके बयान पर एक्ट्रेस गौहर खान का गुस्सा उनपर फूटा है। दरअसल साध्वी प्रज्ञा ने हाल ही में अपने एक बयान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया था। साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के बाद मानों राजनीति में कोहराम ही आ गया। वहीं साध्वी प्रज्ञा की अवहेलना होती देख भाजपा ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि ये उनकी अपनी  निजी राय है। वहीं इस विवाद को बढ़ता देख साध्वी प्रज्ञा ने इसपर माफी मांग ली।

साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट कर जनता से मांफी मांगी है। साध्वी ने लिखा - मैं नाथूराम गोडसे के बारे में दिये गए मेरे बयान के लिये देश की जनता से माफ़ी माँगती हूँ । मेरा बयान बिलकुल ग़लत था। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूँ।

वहीं साध्वी प्रज्ञा के मांफी मांगे गए बयान को लेकर एक्ट्रेस गौहर खान ने ट्वीट कर लिखा - ‘चलो बच्चों, सारे खुश हो जाओ.. सॉरी बोल दिया। सॉरी बोल दिया। लेकिन फिर भी चुनाव तो लड़ेंगे। गौरतलब है कि गौहर खान अक्सर सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करती रही हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.