२ जुलाई को लगेगा सूर्य ग्रहण, बरते ये सावधानियां

Aazad Staff

Nation

इस साल दो जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस बार का सूर्यग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में देखने को नहीं मिलेगा।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण २ जुलाई २०१९ दिन मंगलवार को लग रहा है। यह सूर्यग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, जो लगभग ४ घंटे ५५ मिनट तक रहेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। क्यों की ग्रहण २ जुलाई की रात को ११ बजकर २५ मिनट से शुरू होगा जो ३ जुलाई की सुबह ३ बजकर २० मिनट तक रहेगा। सूर्यग्रहण रात में होने की वजह से भारत में नहीं दिखाई देगा और इस लिए इसका भारत में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

वहीं  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण जिस स्थान पर दिखाई देता है, वहीं पर ग्रहण का धर्म शास्त्रीय महत्व होता है। जिस जगह पर सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देता है, वहां पर ग्रहण का सूतक नहीं लगता है। इससे पहले साल का पहला सूर्यग्रहण ५ जनवरी को लगा था।  वहीं साल का तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण दिसंबर में दिखाई देगा।

इन स्थान पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण -

 यह दक्षिण अमेरिका, दक्षिण मध्य अमेरिका तथा प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा। न्यूजीलैंड के तट से भी इसे देखा जा सकेगा।

बरते ये सावधानियां

ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। इस दौरान भोजन करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है।

ग्रहण के समय पति और पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान यदि गर्भ ठहर गया तो संतान विकलांग या मानसिक रूप से विक्षिप्त तक हो सकती है।

ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।

ग्रहण के समय अपने आराध्य देव के नाम का स्मरण करना चाहिए।

ग्रहण खत्म होने के पश्चात स्नान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र पहनना चाहिए।

ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना या कपड़े सिलना वर्जित है। ऐसा करने से गर्भ में पल रहे बच्चे में शारीरिक दोष होने की आशंका रहती है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.