अब हर राशनकार्ड धारक को मिलेगा मुफ्त में गैस कनेक्शन

Aazad Staff

Nation

उज्ज्वला योजना के तहत अब राशन कार्डधारक हर महिला को केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। इस योजना के तहत बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि अभी तक केवल अंत्योदय कार्डधारक ही उज्ज्वला योजना का लाभ उठा पा रहे थे। खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन (एलपीजी सिलेंडर) को हर घर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने इस तरह का बड़ा निर्णय लिया है।

उज्ज्वला योजना के तहत अब राशन कार्डधारक हर महिला को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन मिलेगा। इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत अब तक एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को ही मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे थे लेकिन सरकार की इस नई स्किम के जरिए सभी महिला मुखिया को मुफ्त में गैसस कनेक्शन दिए जाएंगे।

यहाँ पड़ेः राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें: वीडियो के साथ(Video)

एचपीसीएल के उपप्रबंधक गुरुदीप सिंह चावला के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी सदस्यों का आधार कार्ड, महिला मुखिया का बैंक खाता की कॉपी, फोटो आदि निकटतम गैस एजेंसी (किसी भी गैस कम्पनी) पर देना होगा। सात ही आवेदन करता को एक 14 बिंदुओं का घोषणा पत्र भरना होगा कि उनके पास पूर्व में कोई कनेक्शन नहीं है। बता दें कि इन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही आवेदनकर्ता को मुफ्त में घैस कनेक्शन मिल सकेगा। जानकारी के मुताबिक गृहस्थी कार्डधारकों को कनेक्शन देने के लिए जगह जगह कैम्प लगाए जाएंगे।

पैसा नहीं तो पांच किलो का लें सिलेंडर

उज्ज्वला गैस कनेक्शन के बाद रिफिल भराने में आ रही समस्याओं को भी दूर करने के लिए सरकार ने नया उपाय निकाला है। कम व छोटी पूंजी वाले ऐसे उज्ज्वला उपभोक्ताओं के घर सिलेंडर की आपूर्ति जारी रहे, इसके लिए सरकार ने उन्हें पांच किलो के सिलेंडर का विकल्प दिया है। यानी अब उज्ज्वला गैस उपभोक्ता 14.2 किलो के बड़े गैस सिलेंडर की जगह पांच किलो के छोटे गैस सिलेंडर ले सकते हैं। पांच किलो के घरेलू गैस सिलेंडर पर निर्धारित सब्सिडी भी उज्ज्वला उपभोक्ताओं के बैंक खातों में जाएगी।

Latest Stories

Related Stories

राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें और कुछ सामान्य प्रश्न

भारत में राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। राशनकार्ड से संबंधित सभी चीजें जैसे राशन कार्ड के लिए आवेदन करना, खोए राशन कार्ड की प्राप्ति, नाम बदलवाना आदि कामों को राज्य सरकार ही संभालती है।

राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ

डिजिटल राशन कार्ड के माध्यम से कालाबाजारी पर लगेगी लगाम।

दिल्ली राशन घोटाला: कैग ने पेश की रिपोर्ट

राशन रिपोर्ट में घोटाले की खबर आने के बाद कांग्रेस ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

राशनकार्ड में हो रही गड़बड़ी को इस तरह से रोकेंगी सरकार

सरकार अप्रैल से इस सिस्टम पर काम करना शुरु कर देगी।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.