पूर्व राष्ट्रपति जाॅर्ज बुश का 94 साल की उम्र में निधन

Aazad Staff

World

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति सीनियर एच. डब्लू. बुश का शक्रवार रात निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके परिवार ने शुक्रवार देर रात दी। वह 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्लू. बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। सीनियर बुश लंबे समय से बीमार थे। पूर्व राष्ट्रपति जाॅर्ज बुश के निधन की खबर उनके बेटे ने ट्वीट के जरीए दी है। जिसमें कहा गया है कि- “जेब, नेल, मार्विन, दोरो और मैं इस बात की घोषणा करते हुए काफी दुखी हूं कि यादगार 94 वर्षों के बाद हमारे पिता नहीं रहे।” इसमे आगे कहा गया- “जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश एक अच्छे चरित्र के व्यक्ति थे जो एक बेटे और बेटी के लिए बेहतर पिता थे।”

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले वे चीन में अमेरिका के राजदूत रहे थे। जाॅर्ज बुश 1988 में अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति चुने गए थे। बुश सीआईए के निदेशक भी रहे थे। सीनियर बुश के शासन में 1991 में अमेरिका ने गल्फ युद्ध जीता था। वे अगले राष्ट्रपति चुनाव में बिल क्लिंटन से हार गए थे। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अमेरिकी सेना में रहकर अहम भूमिका निभाई। वे टेक्सास से सांसद रहे। इसके अलावा वे केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईए) के निदेशक भी रहे।

गौरतलब है कि जाॅर्ज बुश सीनियर के समय में ही खाड़ी युद्ध हुआ था। इस युद्ध में इराक ने कुवैत पर हमला कर दिया था तो बुश के नेतृत्व में अमेरिका ने इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन को रोका था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.