विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी को बड़ा झटका, शिवसेना में शामिल होंगे ये नेता

Aazad Staff

Nation

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर से राजनीतिक उठापटक शुरु हो गई है।  राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहिर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खबरों की माने तो गुरुवार को वे शिवसेना में शामिल हो सकते है।

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से राजनीतिक में नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को राज्य में बड़ा झटका लगा है। मुंबई एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन अहीर गुरुवार को शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं।

बता दें कि सचिन अहीर को मुंबई में एनसीपी का बड़ा चेहरा माना जाता है। ऐसे में उनके शिवसेना में जाने से विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है।

इतना ही नहीं खबरे यह भी आ रही है कि राज्य के पूर्व मंत्री और दिग्गज एन.सी.पी नेता छगन भुजबल भी शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। अहीर ने बुधवार देर रात वर्ली में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। हालांकि छगन भुजबल के शिवसेना में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। उनके समर्थक छगन के शिवसेना में शामिल होने की खबरों का खंडन कर रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.