चारा घोटाला: लालू यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Aazad Staff

Nation

सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। लालू यादव ने स्वास्थ्य के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दायर की थी जिसे बुधवार सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है।

चारा घोटाला मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य के आधार पर जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी जिसे लेकर कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने लालू की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि लालू यादव को जेल में ही रहना होगा। बता दें कि १९८० के दशक के बाद बिहार के लोगों के लिए यह पहला चुनाव है जो बिना लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में लड़ा जा रहा है।

बता दें कि लालू ने जमानत याचिका के लिए झारखंड हाईकोर्ट में पहले अपील की थी जिसे खारिज कर दिया गया था जिसके बाद लालू ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले ही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध किया था। सीबीआई ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लालू यादव राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होकर जमानत का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने पद का दुरुपयोग किया था।

बहरहाल लोकसभा चुनाव २०१९ के तहत लालू यादव जेल में बंद होने के कारण उनकी अभी तक कोई भूमिका सामने नहीं आई है लेकिन ये उम्मीद जताई जा रही थी कि अगर लालू को कोर्ट से जमानत मिलती है तो बिहार में चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।

बता दें कि ९०० करोड़ रुपए से अधिक चारा घोटाले के तीन मामलों में दोषी करार लालू प्रसाद यादव दिसंबर २०१७ से रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे है। इस बीच अपनी बीमारी के कारण वो रिम्स में इलाज करा रहे है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.