असम और बिहार में बाढ़ का कहर, ६० लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित

Aazad Staff

Nation

असम, बिहार समेत समूचे पूर्वोत्‍तर भारत में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। इस समय सबसे खराब हालत असम की है यहां ३० से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है। इन जिलों के लगभग ४३ लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

असम, बिहार समेत समूचे पूर्वोत्‍तर भारत में बाढ़ ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। बाढ़ के कारण असम में १५ और बिहार में २४ लोगों की मौत हो चुकी है। असम सरकार ने बाढ़ की विकराल रुप को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।  असम और बिहार समेत देश भर के बाढ़ग्रस्‍त इलाकों में नैशनल डिजास्‍टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की ११९ टीमें तैनात की गई हैं।

राज्य सरकार के अनुसार बाढ़ की वजह से अभी तक राज्य के ४१५७ गांव और ३० जिलों में पानी भर गया है। जिन जिलों में बाढ़ से हालात सबसे ज्यादा खराब है उनमें धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वानाथ, सोनितपुर, उदलगुरी, बकसा, बरपेटा, नालबारी और चिरांग मुख्य रूप से शामिल हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के जल स्तर के बढ़ने से राज्य की राजधानी गुवाहाटी के डूबने की भी आशंका बढ़ गई है. बता दें कि मौजूदा समय में राज्य की दस नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

वहीं बिहार की बात करे तो यहा बाढ़ के कारण १२ जिले प्रबावित है। - शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में करीब  २५ लाख लोग प्रभावित हैं।

बहरहल मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बाढ़ के हालात और बिगड़ सकते हैं. खासतौर पर बाढ़ प्रभावित इलाकों बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है। भारत सरकार ने असम सरकार को बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.