केरल में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या ८० के पार

Aazad Staff

Nation

केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर ८५ हो गई, जबकि लापता लोगों की संख्या ५३ बताई जा रही है। इस आपदा में ३० से ज्यादा लोग घायल हुए है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दक्षिण भारत में बाढ़ का कहर जारी है। केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केरल के १४ जिलों में मरने वालों की कुल संख्या ८५  पहुंच चुकी है। बता दें कि मरने वालों की ये संख्या केवल ८  अगस्त से १२ अगस्त के बीच की है। वहीं ५३ लोग ऐसे हैं जो इस आपदा के कारण लापता बताए जा रहे हैं। केरल में २.५१ लाख से अधिक लोगों ने १६३९ राहत शिविरों में शरण ली है।

हालांकि कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उड़ान परिचालन को एक बार फिर से बहाल कर दिया गया है। रनवे पर पानी भर जाने के कारण हवाई अड्डा दो दिनों से बंद था।  मौसम विभाग ने भारी वर्षा के अनुमान के मद्देनजर कन्नूर, कसारगोड और वायनाड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज वायनाड और मलप्पुरम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो यहां भी बाढ़ का कहर जारी है। कोल्हापुर और सांगली में बाढ़ में घिरे चार लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इन इलाक़ों में हजारों परिवार अपना घर छोड़ने पर मजबूर हैं। बाढ़ की चपेट में आने से राज्य में २९ लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन की टीम और एन.डी.आर.एफ़ की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.