लोकसभा चुनाव २०१९: पहले चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा प्रचार, ११ अप्रैल को मतदान

Aazad Staff

Nation

पहले चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। कुल सात चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण में २० राज्यों की ९१ सीटों पर मतदान होने हैं। पहले चरण में ही आंध्र प्रदेश की सभी २५ सीटो पर मतदान हो जाएंगे।

पहले चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे तक थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। पहले चरण का मतदान ११ अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। वहीं  पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम छह बजे थमेगा। बुधवार १० अप्रैल को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। चुनाव आयोग ने भी मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में चुनाव हो रहा है। यहां १.५० करोड़ मतदाता अपने प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें ८२.२४ लाख पुरुष, ६८.३९ लाख महिला और १०१४ तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इन सीटों के लिए ६७१६ पोलिंग सेंटर व १६५१८ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान के दौरान पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगी।

चुनाव आयोग ने सोमवार रात पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पहले चरण के साथ ही अन्य चरणों की तैयारियों की भी समीक्षा की है। मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये गए हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.