आज दिल्ली में होगी मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, मंत्रालयों का हो सकता है बंटवारा

Aazad Staff

Nation

पीएम नरेंद्र मोदी समेत ५७ नेताओं ने गुरुवार मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद आज शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होगी। यह बैठक शाम ५ बजे है बैठक के दौरान मंत्रालयों का बंटवारा भी हो सकता है।

लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद गुरुवार को ८००० से ज्यादा लोगों की मौजदूगी में दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने शपथ ली इस दौरान उनकी कैबिनेट के ५७ मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। इस भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद आज यानि शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार आज शाम ५ बजे मोदी कैबिनेट की बैठक करेंगे जिसमें सभी मंत्रियों के मंत्रालयों का बंटवारा किया जा सकता है।

हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आज ही मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण में मोदी के साथ उनके ५७ मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है। इनमें २४  कैबिनेट मंत्री, २५ राज्य मंत्री और ९ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। शपथ लेने वाले २० चेहरे मोदी सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।

मंत्रिमंडल में शामिल वरिष्ठ नेताओं में राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण और रामविलास पासवान शामिल रहे। पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह जनवरी,  २०१५ से जनवरी, २०१८ तक विदेश सचिव रहे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.