वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे राज्यसभा में किया पेश

Aazad Staff

Nation

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण २०१८-२०१९ को पेश किया। इस आर्थिक सर्वेक्षण में भारत को ५ लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है।

आर्थिक समीक्षा को गुरुवार  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में पेश कर दिया है। राज्यसभा के बाद इसे लोकसभा में भी पेश किया गया। आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि वर्ष २०२५ तक ५० खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत को आठ फीसदी की वृद्धि दर बरकरार रखनी होगी। वित्तवर्ष २०१९ के दौरान सामान्य वित्तीय घाटा ५.८ फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि वित्तवर्ष २०१८ के दौरान ६.४ फीसदी था।

आर्थिक समीक्षा  के तहत २०२४  तक देश की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुने से अधिक कर ५००० अरब डॉलर पर पहुंचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिये सुधारों की विस्तृत रूपरेखा पेश किये जाने की उम्मीद है।

बता दें कि कृषि क्षेत्र में धीमापन से ग्रोथ पर दबाव के साथ खाद्य उत्पाद कीमतें गिरने से उत्पादन में कमी के आसार हैं। आर्थिक सर्वेक्षण २०१८ से १९ वर्ष २०१९-२० के दौरान तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना है।

वित्त वर्ष  २०१९-२० में आर्थिक वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। पिछले वित्त वर्ष २०१८ -१९ में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर पांच साल के न्यूनतम स्तर ६.८ प्रतिशत रही थी।

इसके अनुसार, १४ जून तक विदेशी मुद्रा भंडार ४२२२० करोड रुपया रहा है। इससे पहले बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को हर हाल में संसद में उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। आर्थिक सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने तैयार की है और इसमें दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते में देश के समक्ष चुनौतियों को रेखांकित किये जाने की संभावना है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.