फानी चक्रवात तूफान: अोडिशा में मुसलाधार बारिश शुरु, हाईअलर्ट पर सुरक्षाबल

Aazad Staff

Nation

मौसम विभाग ने फानी चक्रवात को लेकर उत्तर प्रदेश,बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, और सिक्किम के कई हिस्सों में २ और ३ मई को तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है।

फानी चक्रवात का असर दिखने लगा है। फानी तूफान ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, ओडिशा में तेज बारिश शुरू हो गई है, यहां १७० -१८० प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं आंध्रप्रदेश में भी मुसलाधार बारिश हो रही है।मौसम विभाग के मुताबिक तूफान कल ओडिशा के पुरी से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की गति १७५-२०५ किमी प्रतिघंटे हो सकती है।

खतरे के मद्देनजर सुरक्षाबलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। तटीय इलाकों में रहने वाले ८ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से ८८०  राहत शिविर केंद्र बनाए गए हैं। सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक गंजाम, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर और कटक में भारी बारिश हो सकती है।

राहत और बचाव के लिहाज से ओडिशा के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की छुट्टियां १५ मई तक के लिए रद्द कर दी गई है वहीं सुरक्षा के लिहाज से १०० से अधिक ट्रेनों को भी रद्द किया जा चुका है जबकि कई ट्रेनों के रुट डायवर्ट किए गए है।

फानी चक्रवात तूफान का असर आंध्रप्रदेश , ओडिशा, तमिलनाडू के साथ साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार,  उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुकाबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश ४०-५० किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं बिहार में ४०-५० और उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हवा की रफ्तार ३० से ४० किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके साथ ही इन राज्यों में आंधी और बिजली के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.