दूसरे चरण के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार, १८ अप्रैल को ९७ सीटों पर होंगे मतदान

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान १८ अप्रैल को है। दूसरे चरण के मतदान के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। दूसरे चरण के लिए १३ राज्यों की ९७ सीटों के लिए मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए १३ राज्यों की ९७ सीटों पर १८ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए मंगलवार शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जायेगा। इससे पहले भाजपा-कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों की रैलियां और सभाएं हो रही है।

दूसरे चरण में चुनाव वाली ९७ सीटों पर कुल १६३५ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, डीएमके नेता दयानिधि मारन, कनिमोई, महाराष्ट्र के पूर्ण मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, बीजेपी की हेमा मालिनी और बीएसपी के दानिश अली शामिल हैं।

दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की ८ सीटों पर मतदान होंगे। इनमें नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी शामिल है। वहीं बिहार की ४० में से पांच सीटों पर मतदान होंगे। इनमे किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर व बांका जैसे क्षेत्र शामिल है। इसके साथ ही कर्नाटक की २८ में से १४, महाराष्ट्र की ४८ में से १० और पश्चिम बंगाल की ४२ में से ३ सीटों के लिए १८ अप्रैल को मतदान होने है।

मतदान को लेकर कड़े इंतजाम किए गए है। कुल १६० मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। मंगलवार की देर शाम से मतदानकर्मियों को संबंधित बूथों की ओर रवाना किया जाएगा। लोकसभा की ५४३ सीटों के लिए ७ चरणों में चुनाव होना है। गौरतलब है कि पहले चरण के लिए ११ अप्रैल को मतदान किए गए थे जिनमें २० राज्यों की ९१ सीटों पर मतदान हुए थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.