वायुसेना में शामिल किए गए आठ अपाचे हेलिकॉप्टर

Aazad Staff

Nation

भारत को मिले ८ अपाचे हेलिकॉप्टर्स। इसमें कई ऐसी खूबियां हैं जो इसे दूसरे लड़ाकू हेलीकॉप्टर से बेहतर बनाती है।

दुश्मन के दांत खट्टे करने के लिए भारतीय वायुसेना के बेड़े में मंगलवार ८ अपाचे हेलिकॉप्टर को शामिल कर लिया गया है। अपाचे हेलिकॉप्टर दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक माने जाते हैं।वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर इन हेलिकॉप्टरों को हरी झंडी दिखाई।

अपाचे हेलिकॉप्टर की खुबियां -

अपाचे हेलिकॉप्टर AH-64E दुनिया का सबसे एडवांस मल्टी रोल कॉम्बेट हेलिकॉप्टर है। दो पायलटों वाले अपाचे हेलिकॉप्टर ६० फुट ऊंचाई और ५० फुट चौड़ाई वाले हैं। अपाचे हेलिकॉप्टर में बड़े विंग के साथ दो इंजन लगाए गए हैं। जिसके चलते इनकी रफ्तार लड़ाकू हेलिकॉप्टर से कहीं ज्यादा है।

अपाचे हेलिकॉप्टर में हेलिफायर और स्ट्रिंगर मिसाइलें लगी हुई हैं। जो दुश्मन को पलक झपकते ही नष्ट कर देंगी। इसमें एक सेंसर लगाया गया है।जिसकी वजह से ये हेलिकॉप्टर रात में भी किसी ऑपरेशन को अंजाम दे सकने में सक्षम है। रफ्तार ३६५ किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें ३० एम.एल ( ML) की दो गन लगी हुई हैं।

इस हेलिकॉप्टर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे दुनिया के किसी भी रडार से पकड़ पाना मुश्किल है. बता दें कि इस हेलिकॉप्टर का निर्माण अमेरिका में किया गया है।

आपको बता दें कि सितंबर २०१५ में भारत-अमेरिका के बीच अपाचे हेलिकॉप्टरों को लेकर डील हुई थी। जिसके तहत भारत को २२ अपाचे हेलिकॉप्टरों दिने पर सहमती बनी। भारत को जुलाई को ४ हेलिकॉप्टर मिल चुके हैं, और ८ हेलिकॉप्टर मंगलवार को दिए गए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.