त्रिपुरा के १६८ पोलिंग बूथ पर १२ मई को दोबारा से होंगे मतदान

Aazad Staff

Nation

त्रिपुरा वेस्ट के १६९ पोलिंग बूथ पर एक बार फिर से वोटिंग की जाएगी। चुनाव आगो ने इस फैसले के पिछे ख़राब कानून व्यवस्था का हवाला दिया है। बता दें कि त्रिपुरा वेस्ट में ११ अप्रैल को मतदान हुए थे।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में त्रिपुरा वेस्ट के पोलिंग बूथ १६८ में हुए मतदान को निरस्त कर दिया है। अब यहां पर एक बार फिर से मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने यहां १२ मई को फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है।

इस सीट पर ११ अप्रैल को वोट डाले गए थे, अब १२ मई को सुबह ७ बजे से ५ बजे तक मतदान होगा। चुनाव आयोग ने सभी भौतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखने के बाद  लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, १९५१ की धारा ५८ की उप-धारा (२) के तहत यहां के मतदान को शून्य घोषित किया और दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया।

आयोग ने त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी। बता दें कि इस पत्र में कहा गया है कि त्रिपुरा के २९ विधानसभा क्षेत्रों के १६८ मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान रद्द कर दिया गया है इस सीट पर १२ मई को एक बार फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि १२ मई को छठे चरण के लिए ७ राज्यों की ५९ सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण में बिहार की ८, हरियाणा की १० , झारखंड की ४, मध्य प्रदेश की ८, यूपी की १४ , पश्चिम बंगाल की ८, दिल्ली की ७ सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजों की घोषणा २३ मई को की जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.