चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर लगाया ७२ घंटे का बैन, जाने क्या है मामला

Aazad Staff

Nation

चुनाव आयोग द्वारा साध्वी प्रज्ञा पर ७२ घंटे का बैन लगाए जाने के बावजूद साध्वी प्रज्ञा आज भोपाल के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। खबरों की माने तो वह वहां पर भजन गायन भी कर सकती हैं।

भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर आज से तीन दिन तक आयोग ने चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब वह चुनावी प्रचार के दौरान अगले ७२ घंटे तक किसी प्रकार का कोई भी प्रचार नहीं कर पाएंगी। चुनाव आयोग द्वारा लगाया गया ये प्रतिबंध गुरुवार सुबह ६ बजे से लागू हो गया है।

चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा पर ये प्रतिबंध बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित टिप्पणी करने के बाद लगाया है। दरसल साध्वी प्रज्ञा ने एक बयान में कहा कि उन्हें बाबरी ढांचा गिराने पर अफसोस नहीं, बल्कि गर्व होता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं न सिर्फ बाबरी मस्जिद के ऊपर चढ़ी थीं, बल्कि उसे गिराने में भी मदद की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने ढांचे पर चढ़कर उसे तोड़ा था। उनका यह बयान आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।

बता दें कि साधवी के इस तरह के बयान के बाद विपक्ष ने साधवी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग में शिकायत कर बैन करने की मांग की थी। वहीं आयोग द्वारा तीन दिन के प्रतिबंध पर साध्वी प्रज्ञा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि कोई बात नहीं। मैं तो उसका सम्मान करती हूं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.