लोकसभा चुनाव के कारण ICAI ने बदली परीक्षा की तारीख

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव को लेकर आईसीएआई ने सीए परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। जारी की गई नई समय सारीणी के मुताबिक परीक्षा अब २७ मई से १२ जून के बीच आयोजित कराई जाएगी। हालांकि पहले ये परीक्षा २ मई से २७ मई २०१९ के बीच होनी थी।

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया (ICAI) ने लोकसभा चुनावों को लेकर चार्टेड अकाउंटेंट परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। परीक्षा का आयोजन २ मई से २७  मई २०१९  के बीच होना था लेकिन लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद संस्थान ने  परीक्षा की तारीखों में कुछ बदलाव कर दिया है। इस बात की जानकारी आईसीएआई ने आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से दी है।

बता दें कि चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जाने है। इस बीच चुनाव और परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ रही है जिसकी वजह से परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। संस्थान की ओर से जारी की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब परीक्षा का आयोजन २७ मई से १२ जून के बीच करवाया जाएगा।

गुजरात शिक्षा बोर्ड ने भी सीईटी परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है साथ ही कई अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। बता दें कि पूरे देश में ११ अप्रैल से १९  मई २०१९  के बीच ७ चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.