दिल्ली विश्वविद्यालय में शुरू होगा हैप्पीनेस कोर्स, यूरोप में ट्रेनिंग का मौका

Aazad Staff

Nation

दिल्ली विश्वविद्यालय में हैप्पीनेस क्लासेज कोर्स की शुरुआत होने जा रही है। यह सटिफिर्केट कोर्स छह महीने का होगा। जिसे देशबंधु ईवनिंग कॉलेज ( Deshbandhu College University of Delhi) में शुरू किया जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय में हैप्पीनेस क्लासेज का कोर्स शुरू होने जा रहा है। इस कोर्स के जरिये छात्रों को तनाव से लड़ने और उससे आगे बढ़ना सिखाया जाएगा। इस कोर्स को देशबंधु इवनिंग कॉलेज में शुरू किया जाएगा। इसके तहत पहले बैच के लिए विश्वविद्यालय के कुल ४५ छात्रों को चयनित  किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रोगाम की कोआर्डिनेटर निधि माथुर ने बताया कि छात्रों में बढ़ रहे तनाव की वजह से इस तरह के कोर्स को लाया गया है। इससे छात्रों को कुछ वक्‍त के लिए ही सही तनाव से दूर रखा जा सकेगा।

इस कोर्स के दौरान स्‍टूडेंट्स को योगा और मेडिटेशन कराया जाएगा। निधि ने बताया कि आज की तनाव भरी लाइफ स्टाइल में छात्र-छात्राओं को इस तरह के कोर्स की बेहद जरूरत है। कोआर्डिनेटर ने बताया कि खुशी का कोई पैमाना  नहीं होता है. बेशक इसे कोर्स के तहत सिखाया नहीं जा सकता है लेकिन हां फिर भी ये एक प्रयास तो किया जा सकता है. कोआर्डिनेटर ने ये भी बताया कि जो छात्र इस कोर्स में टॉप करेंगे, उनको यूरोप और आस्‍ट्रेलिया जाने का मौका मिलेगा। वे यहां आगे की ट्रेनिंग करेंगे। ४० छात्रों में से ४ को ये मौका दिया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.