दिल्ली के १२ अस्पताल होंगे बंद, डीपीसीसी ने दिया निर्देश

Aazad Staff

Nation

राजधानी दिल्ली में १२ अस्पतालों पर जल्द ही ताले लटकते हुए नजर आएंगे। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने दिल्ली के १२ अस्पतालों पर बायो मेडिकल अपशिष्ट के निस्तारण के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। है जिसके बाद इन सभी अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।

बायोमेडिकल वेस्ट के नियमों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने कड़ा रुक इख्तियार करते हुए राजधानी दिल्ली में १२ अस्पतालों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। डीपीसीसी (दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति) की एक टीम ने अस्पतालों में छापामार कार्रवाई की थी। इसी में इन अस्पतालों में बॉयोमेडिकल वेस्ट के नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसी रिपोर्ट के बाद डीपीसीसी ने बड़ा निर्णय लेते हुए इन सभी १२ अस्पतालों पर ताला लगाने का निर्देश जारी किया है।

इन अस्पतालों से कई टन कचरा रोज निकलता है। यह कचरा पर्यावरण के लिए सबसे नुकसानदेह है। इसलिए इसके लिए काफी सख्त नियम बनाए गए हैं। अस्पताल में भर्ती हर मरीज से रोज औसत डेढ़ किलो कचरा निकलता है। इस कचरे में ४७ फीसदी जीव-चिकित्सा संबंधी होता है। इसमें रोग फैलाने वाले कीटाणु की वजह से इसे सबसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया है।

इसकी चपेट में आने वालों को एड्स व कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए बॉयोमेडिकल कचरे के लिए कई कड़े नियम और मानक तय किए गए हैं, लेकिन अस्पताल संचालक इन नियमो का उल्लंघन करने से बाज नही आते। बता दें कि डीपीसीसी ने नियमों के उल्लंघन के मामले में कुल ५६ संस्थानों की पहचान की है। हालांकि अभी केवल १२ अस्पताल को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।

इन अस्पतालों पर लटकेंगे ताले -

•    जेएमसी हॉस्पिटल

•    जन कल्याण हॉस्पिटल

 •    आस्था मेडिकल सेंटर  

 •    ऑरेंज ट्री  

 •    एसबी हेल्थकेयर 

•    फराज हॉस्पिटल 

 •    आबिदीन मेडिकल सेंटर

•    मौजीराम लॉयन्स आई हॉस्पिटल

 •    भारद्वाज हॉस्पिटल

•    ओम शिव शक्ति मान नर्सिंग होम

 •    मेडिकेयर हॉस्पिटल और  

•    इकबाल फेरी मेडिकल सेंटर

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.