पश्चिम बंगाल: हड़ताल के बीच बंगाल में कई डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

Aazad Staff

Nation

पश्चिम बंगाल में चार दिनों से चल रहे डॉक्टरों की हड़ताल देश भर में आंधी की तरह फैल गई है। दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में डॉक्टरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के पास डॉक्टरों के इस्तीफे पहुंचने लगे है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की पिटाई के बाद देश भर में डाक्टरों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।  पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों का समर्थन करते हुए राजधानी दिल्ली में मेडिकल एसोसिएशन (DMA) ने हड़ताल बुलाई है। बता दें कि हड़ताल का सबसे ज्यादा असर ऐम्स जैसे बड़े अस्पतालों पर देखने को मिल रहा है। यहां ओपीडी में नए मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में भी डॉक्टरों ने काम करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि वह साइलेंट प्रोटेस्ट करेंगे।

बता दें कि बुधवार को सीए ममता बनर्जी ने अल्टीमेटम दिया था कि ४ घंटे के अंदर अगर काम पर नहीं लौटते है तो उन्हें इस्तीफा देना होगा। ममता के इस आदेश को डॉक्टरों ने दरकिनार करते हुए हड़ताल जारी रखी और अब  कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के चार प्रोफेसरों ने इस्तीफा दे दिया है। तो सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज के १८  डॉक्टरों ने भी इस्तीफा दे दिया और जिस एनआरएस मेडिकल कॉलेज में हंगामा हुआ उसके प्रिंसिपल ने भी अपाना इस्तीफा सौंप दिया है।

वहीं  कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के १६  डॉक्टरों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है, 'मौजूदा स्थिति में हम सेवा प्रदान करने में असमर्थ हैं। इसलिए हम अपनी ड्यूटी से इस्तीफा देना चाहते इस्तीफे से घबराई ममता बनर्जी अब इस्तीफा वापस लेकर काम पर लौटने की गुजारिश कर रही है लेकिन डॉक्टर सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने पश्चिम बंगाल घटना के बाद जारी देशभर के डॉक्टरों की हड़ताल पर कहा, 'मैं डॉक्टरों से कहना चाहता हूं कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। मैं डॉक्टरों से केवल प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करने और अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील करता हूं।'

बता दें कि, कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक ७५  वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बुजुर्ग के परिवार वालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और डॉक्टरों की पिटाई कर दी। आरोप है की करीब २०० लोग ट्रको में भरकर आए और अस्पताल पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जूनियर डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गए थे। डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में कोलकाता समेत देश भर में डॉक्टर अपनी सुरक्षा व बचाव के लिए प्रदर्श कर रहे है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.